गयाजी।डोभी समेकित जांच चौकी डोभी से वाहन जांच अभियान के दौरान एक कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब को किया गया बरामद,एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार, बताते चले कि इस मामले की पुष्टि उत्पाद विभाग विभाग निरीक्षक राम प्रीति कुमार ने करते हुए कहा कि सघन वाहन जांच अभियान के दौरान समेकित जांच चौकी डोभी से एक कंटेनर जिसका निबंधन संख्या एच आर 38 यू 5365 से अवैध विदेशी शराब को परिवहन करने के क्रम में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।जिसकी पहचान राजस्थान के जालौर जिला थाना चितलवाना ग्राम बेड़ियां निवासी सुखराम के 40 वर्षीय पुत्र हनुमाना राम के रूप में हुआ है। यह व्यक्ति भारी मात्रा में विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा 3429 को लेकर झारखंड से लेकर बिहार होते हुए जांच चौकी पार करने की कोशिश कर रहा था। जांच के दौरान पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












