गयाजी ।बिहार राज्य के पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शहरी विकास विभाग, मीड डे मिल आदि में व्याप्त 70 हजार करोड़ का हिसाब नहीं देने का मामला सम्पूर्ण बिहार में तुल पकड लिया, जिसके बाद से बिहार की जनता नीतीश सरकार से इसका हिसाब मांग रही है।
आज गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के नेताओ, कार्यकर्ताओं ने, गया के स्थानीय राय काशीनाथ मोड़ स्थित आयकर विभाग कार्यालय के समीप शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर बिहार सरकार से 70 हजार करोड़ का हिसाब मांगा।
इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, जिला युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, कुमार गौरव, अभिषेक शर्मा, सौरभ कुमार, विक्की कुमार, रविस कुमार दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, डॉ दीपिका सय्यार मिश्रा, शिव कुमार चौरसिया, आदि ने कहा की सी ए जी के जांच में जब बिहार सरकार के कई विभागों में वर्षों से लंबित 70 हज़ार करोड़ का हिसाब नहीं देने से की सी बी आई जांच कराने की मांग किया है।
नेताओ ने कहा की अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता कर बिहार में हुए 70 हजार करोड़ के घोटाले को बिहार के जन – जन, घर- घर में पहुचाने तथा इसकी सी बी आई जांच कराने की मांग किया है।












