सावन मिलन समारोह के चूड़ी-कैंडल गेम में सोनी बनी विजेता
वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड माहुरी महिला मंडल समूह ने स्थानीय माहुरी धर्मसभा भवन में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, चूड़ी-कैंडल गेम , पीलो गेम्स सहित अन्य प्रकार के मनोरंजक गतिविधि से खुशियां मनाई | सबसे पहले केक काटा गया तथा सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सावन माह की बधाई दी|
आयोजक सदस्य ललिता लोहानी एवं मेनका कपीशवे ने बताया कि सावन माह में हरे रंग का एक अलग ही महत्व होता है|वजीरगंज में हर वर्ष की भांति इस सावन माह में हमलोगों ने पूरे श्रृंगार के साथ हरे रंग की साड़ियां, चूड़ियां एवं अन्य पहनावे के साथ इसमें भाग लिया है| उन्होंने बताया कि माहुरी समाज की महिलाओं को एक साथ एकत्रित करने का एक उद्देश्य माहुरी समाज की महिलाओं के संगठन को मजबूत करना भी है, ताकि हम अपने समाज का सर्वांगीण विकास के बारे में सोच सकें| इस समारोह में चूड़ी-कैंडल गेम गेम में सोनी सेठ विजेता बनी,जिन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया |इस मौके पर रंजू देवी , ममता लोहानी, संगीता पवनचौदह , सविता सेठ, रेखा सेठ, रंजू वैश्यकियार, रेशम सेठ, कृति वैश्यकियार , राधा सेठ,प्रीति लोहानी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी












