Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharमगध विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के मासिक न्यूज़लेटर का विमोचन

मगध विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के मासिक न्यूज़लेटर का विमोचन

गयाजी।मगध विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में आज विश्वविद्यालय के मासिक न्यूज़लेटर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो एसपी शाही की गरिमामयी उपस्थिति में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और बौद्धिक गतिविधियों को जन-संपर्क से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में न्यूज़लेटर प्रकाशन मंडल के सम्मानित सदस्य, कुलानुशासक प्रो उपेंद्र कुमार, प्रो शैलज श्रीवास्तव, प्राचार्य, केएलएस कॉलेज, नवादा तथा प्रो अरुण रजक, प्राचार्य, एसएस कॉलेज, जहानाबाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने न्यूज़लेटर की सामग्री, प्रस्तुति एवं उद्देश्य की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय की बौद्धिक पहचान के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो एसपी शाही ने कहा कि विश्वविद्यालय का मासिक न्यूज़लेटर केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की रचनात्मक ऊर्जा, नवाचार, शोध और संवाद की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। यह न केवल हमारी गतिविधियों का दस्तावेज होगा, बल्कि पूरे शैक्षणिक समुदाय को एक मंच पर जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने प्रकाशन मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान को मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस न्यूज़लेटर के माध्यम से न केवल विश्वविद्यालय परिसर की गतिविधियाँ सामने आएंगी, बल्कि यह विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों की उपलब्धियों और विचारों को भी उचित मंच देगा।

Most Popular

error: Content is protected !!