Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharगुरपा - गझंडी में कोलकाता जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव जल्द...

गुरपा – गझंडी में कोलकाता जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव जल्द शुरू, हरी झंडी दिखाकर कल करेंगे   शुभारंभ

गुरपावासी ने श्रीमांझी को दिया धन्यवाद।

गयाजी।गुरपा पर्यटक स्थल और बगल के गुझंडी रेलवे स्टेशन पर कोलकाता जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव पुनःशुरू हो गया है आगामी 4 अगस्त को सुबह हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

कोरोना काल से ही ट्रेन का ठहराव यहां पर बंद कर दिया गया था। गुरपा पर्यटक जैसे क्षेत्र पर जम्मू तवी सियालदह ट्रेन का ठहराव बंद हो जाने से ग्रामीण और पर्यटक यात्रियों को काफी दिक्कत हो रहे थी।
सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ट्रेन ही आवागमन का मुख्य साधन है  जिससे लोग अपने दिनचर्या और महानगर से जुड़ पाते थे किसानों छात्रों और मजदूरों को इस ट्रेन के ठहराव को जाने से काफी फायदा मिलेगा।
जीतन राम मांझी केंद्रीय मंत्री लघु सूचना एवं मध्य मंत्री ने से गुरपा के क्षेत्र वासियों ने मिलकर लिखित रूप से इसकी मांग की थी पहली बार शपथ ग्रहण के समय ही जम्मू तवी सियालदह ट्रेन  का ठहराव गुरपा और हावड़ा देहरादून ट्रेन का ठहराव टनकुप्पा  में करने की समस्या को मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी और इस समस्या से अवगत कराया था जिसका फलाफल है कि इसकी स्वीकृति रेलवे बोर्ड और मंडल रेल प्रबंधक धनबाद के द्वारा किया गया है क्षेत्रवासी में इसके लिए काफी खुशी  का लहर है लोगों में हर्ष है।
गुरपा के  मनोज यादव नरेश यादव पंकज यादव राजेश मांझी रंजीत साव मुखिया साधु यादव सुभाष मांझी सत्येंद्र यादव  सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी ने लिखित रूप से अवगत कराया था । आज यह मांग पूरी हुई है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को तहेदिल से धन्यवाद।
उनके सकारात्मक प्रयास से ही संभव हो पाया।
हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता  ई.नंदलाल मांझी ने पुष्टि करते हुए कहा के क्षेत्र के लोगों की काफी दिनों से मांग थी चुनाव के समय भी जीतन राम मांझी ने गुरपावासी से  वादा किया था जो  पूरा किया है ।श्री मांझी  काम करने वाले नेता हैं काम में विश्वास करते हैं ।आगे भी जनहित की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक हल किया जाएगा। और आगामी 4 अगस्त से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

Most Popular

error: Content is protected !!