Thursday, December 11, 2025
HomeBiharसीयूएसबी के मीडिया विभाग के छात्रों द्वारा मध्य विद्यालय शहबाजपुर में आपदा...

सीयूएसबी के मीडिया विभाग के छात्रों द्वारा मध्य विद्यालय शहबाजपुर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जागरूकता सत्र आयोजित

गयाजी।दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ ध्यय के अंतर्गत मास कम्यूनिकेशन एंड मीडिया विभाग के छात्रों ने मध्य विद्यालय शहबाजपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया | जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि मास कम्यूनिकेशन एंड मीडिया विभाग के डीन एवं अध्यक्ष प्रो के. शिवाशंकर के नेतृत्व में ‘मीडिया, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और जलवायु परिवर्तन’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोध कर रहे शोधार्थी छात्र शुभम कुमार साह के साथ विभाग की छात्रा सुधा कुमारी (एमए मास कम्युनिकेशन द्वितीय वर्ष), ज्योति कुमारी, तथा खुशबू कुमारी ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने में अहम भूमिका निभाई।

सत्र में सीयूएसबी की टीम ने स्कूल विद्यार्थियों को सही तरीके से हाथ धोने और दंत स्वास्थ्य (ब्रशिंग तकनीक) के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, जलवायु परिवर्तन की मौजूदा चुनौतियों और (आपदा जोखिम न्यूनीकरण) के अंतर्गत भूकंप एवं वज्रपात जैसी आपदाओं से बचाव के तरीकों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया । वहीं विद्यालय की बालिकाओं के साथ मासिक धर्म स्वच्छता पर संवाद करके उन्हें जागरूक किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षिका कृति एवं अन्य शिक्षकों तथा कर्मियों ने पूरा सहयोग दिया।

शुभम ने बताया की उनका शोध मीडिया अध्ययन के अंतर्गत यह समझने पर केंद्रित है कि मीडिया कैसे आपदा जोखिम न्यूनीकरण और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर समाज को अधिक संवेदनशील और जागरूक बना सकता है। यह सत्र बच्चों में स्वास्थ्य, पर्यावरण और आपदा सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सीयूएसबी के छात्रों की टीम द्वारा बताए गए उपायों को साझा किया और अपने अनुभवों को अभिव्यक्त किया।

Most Popular

error: Content is protected !!