Saturday, December 13, 2025
HomeBiharवजीरगंज के एक युवक की महाराष्ट्र में हुई  हत्या

वजीरगंज के एक युवक की महाराष्ट्र में हुई  हत्या

कपड़ा का दुकान चलाकर  करता था जीविकोपार्जन
वजीरगंज।प्रखंड के केनार-फतेहपुर पंचायत के चंदा खुर्द गांव निवासी स्व शिवशंकर यादव के 33 वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार यादव का बीते रात महाराष्ट्र के पुणे स्थित कुंदरी में हत्या कर दी गई| हत्या का कारण का स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है| मृतक के परिजन संजय यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रविशंकर विगत तीन साल से महाराष्ट्र में कपड़ा का दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता था, लेकिन एक  अगस्त की आधी रात बाद उसकी हत्या की घटना घटी है| 2अगस्त की सुबह मकान मालिक ने फोन पर घटना की जानकारी गांव पर रहने वाले परिजनों को दी है| घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन महाराष्ट्र के लिए निकल गए हैं| इधर घर पर रविशंकर की पत्नी, दो बच्चे एवं मां  रहती थी| घटना की जानकारी मिलते ही परिवार का रो रोकर बुरा हाल है| जबकि रविशंकर के शव को गांव लाने के लिए परिजन प्रयासरत हैं| इस मामले में महाराष्ट्र की पुलिस ने इस घटना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बिहार मोतिहारी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है| जिसने रविशंकर की  हत्या करने की बात स्वीकार किया है| गिरफ्तार व्यक्ति उसके दुकान के बगल में फूल माला का दुकान चलाता था।

Most Popular

error: Content is protected !!