Tuesday, December 16, 2025
HomeBiharडीएम ने बेलागंज प्रखंड में चल रहे मतदाता पुनर्निरीक्षन कार्य का किया...

डीएम ने बेलागंज प्रखंड में चल रहे मतदाता पुनर्निरीक्षन कार्य का किया निरीक्षण



बीडीओ सहित अन्य कर्मियों को दिए कई दिशा निर्देश।

बेलागंज।शनिवार की दोपहर गया डीएम शशांक शुभंकर बेलागंज प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रखंड में चल रहे मतदाता पुनर्निरीक्षन कार्य की समीक्षा की। डीएम ने बीडीओ सहित अन्य कर्मियों को मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्य में तेजी लाने एवं फाइनल रिपोर्ट जल्द से जल्द जिला कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि मतदाता पुनर्निरीक्षन कार्य के दौरान मतदाता सूची में किसी गलत व्यक्ति का नाम न जुड़ जाए और सही व्यक्ति का नाम छूट न जाए इस बात पर गहराई से ध्यान देने की जरूरत है। कार्य की समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी हाल में मतदाता सूची में कोई त्रुटि ना रहे इसके लिए बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा, सभी बीएलओ एवं अन्य संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!