Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharगया जिले के शहरी क्षेत्र एवं सभी ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग...

गया जिले के शहरी क्षेत्र एवं सभी ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग फ्यूज कॉल सेंटर को किया गया फंक्शनल

फ्यूज कॉल सेंटर में आने वाले सभी शिकायतों को अधिकतम 4 घंटे के अंदर किया जाएगा समाधान*

●   *कॉल सेंटर में आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में किया जाएगा संधारित*

●   *सभी फ्यूज कॉल सेंटर में पर्याप्त संख्या में लगाई गई है हंटिंग लाइन*


     गयाजी।ज़िला पदाधिकारी गयाजी श्री शशांक द्वारा विद्युत विभाग की समीक्षा अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण, कार्यपालक अभियंता शहरी /मानपुर/ शेरघाटी /टिकरी इत्यादि के साथ की गई।  समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया है कि प्राय आम जनता की शिकायत प्राप्त होते रहती है कि बिजली काटने पर उसकी जानकारी नहीं मिल पाती है या बिजली काटने के पूर्व ही सूचना लोगों को मिलनी चाहिए इसके अलावा यदि बिजली किसी क्षेत्र में कटी रहती है तो उसकी जानकारी किन को देने से उस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रारंभ होने लगेगी इत्यादि समस्याओं की बिंदुओं पर जिला पदाधिकारी गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है कि क्षेत्र की उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु उपभोक्ताओं के द्वारा विद्युत संबंधित शिकायतों को दर्ज कराने और उनके ससमय निराकरण हेतु उपलब्ध सभी माध्यमों का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाय। क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जाए। उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र के फ्यूज कॉल सेंटर और नियंत्रण कक्ष की जानकारी हो। उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराने के उपरांत अधिकत्तम 04 घंटे में शिकायतों का निष्पादन किया जाना है। यह सभी फ्यूज कॉल सेंटर और नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत होंगें जहाँ पर्याप्त फ्यूज कॉल गैंग उपलब्ध होगी। ससमय शिकायतों के निष्पादन नही होने की स्थिति में वे अपने क्षेत्र में विद्युत कार्यपालक अभियंता से सम्पर्क कर सकते है।

■           संदीप प्रकाश, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, गया ने बताया कि क्षेत्र में तार-पोल-ट्रॉसफार्मर लगाने के कार्य किये जा रहे है। क्षेत्र में कई नए विद्युत शक्ति उपकेन्द्रों का निर्माण हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं को निर्वाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

■   गया शहरी क्षेत्र के चंदौती, ए०पी०कॉलोनी, मगध कॉलोनी, कटारी, इस्लामगंज, गाँधी मैदान, स्वराजपुरी, करीमगंज, सिविल लाईन, पीरमंगुर रोड, रमना रोड, जी०बी०रोड क्षेत्र के आम जनों के लिए  फ्यूज कॉल सेंटर पावर हाउस है, जिसका कंट्रोल रूम नंबर 9262595905 है।

■     गया शहरी क्षेत्र के टावर चौक, तुतबाड़ी, रंगबहादुर रोड, स्टेशन रोड, गोदाम, पंचायती अखाड़ा क्षेत्र के आम जनों के लिए फ्यूज कॉल सेंटर गोल पत्थर है, जिसका कंट्रोल रूम नंबर 9262595906 है।

■      गया शहरी क्षेत्र के चाँदचौरा, विष्णुपद, नुतन नगर, दंडीबाग, पंतनगर, बाईपास, मगध मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, गेवालबिगहा, दुर्गास्थान, मुन्नी मस्जिद क्षेत्र के आम जनों के लिए फ्यूज कॉल सेंटर चाँद चौरा है, जिसका कंट्रोल रूम नंबर 9262595907 है।

■  गया शहरी क्षेत्र के डेल्हा, कॉटन मील, रामशीला क्षेत्र के आम जनों के लिए फ्यूज कॉल सेंटर डेल्हा है, जिसका कंट्रोल रूम नंबर 9262595903 है।

■   गया शहरी क्षेत्र के बोधगया क्षेत्र के आमजन के लिए फ्यूज कॉल सेंटर बोधगया है जिसका कंट्रोल रूम नंबर 9262595908 है।

■      गया ग्रामीण क्षेत्र के गया सदर ग्रामीण, बेलागंज, कोंच, टेकारी, गुरारू, परैया प्रखंड क्षेत्र के आम जनों के लिए फ्यूज कॉल सेंटर- प्रमंडलीय फ्यूज कॉल सेंटर गया ग्रामीण बनाया गया है, जिसका कंट्रोल रूम नंबर 7033095808 है।

■     मानपुर क्षेत्र के आमजनों के लिए फ्यूज कॉल सेंटर मानपुर में बनाया गया है, जिसका कंट्रोल रूम नंबर 9262391854 है।

■      टनकुप्पा, फतेहपुर, वजीरगंज, मोहरा, खिजरसराय, अतरी, नीमचक बथानी क्षेत्र के आम जनों के लिए फ्यूज कॉल सेंटर- प्रमंडलीय फ्यूज कॉल सेंटर मानपुर को बनाया गया है, जिसका कंट्रोल रूम नंबर 7541814800 है।

■    शेरघाटी क्षेत्र के शेरघाटी, गुरूआ, आमस, डोभी, मोहनपुर, बाराचट्टी, बाँकेबाजार, इमामगंज, डुमरीया क्षेत्र आम जनों के लिए फ्यूज कॉल सेंटर प्रमंडलीय फ्यूज कॉल सेंटर शेरघाटी बनाया गया है, जिसका कंट्रोल रूम नंबर 7033095810 है।

     अधीक्षण अभियंता ने बताया कि गया ज़िला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए फ्यूज कॉल सेंटर में पर्याप्त संख्या में हंटिंग लाइन की व्यवस्था रखी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा कॉल एक बार में लिया जा सके। सभी कंट्रोल रूम में आने वाली समस्याओं को रजिस्टर में संधारित करने की व्यवस्था रखी गई है साथ ही उन्होंने कहा कि आमजनों के द्वारा बिजली से संबंधित जो भी समस्याएं अवगत कराएंगे उनका फॉलोअप भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारी के स्तर से भी प्रतिदिन नियमित रूप से कॉल सेंटर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा भी की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!