Thursday, March 5, 2026
HomeBiharडोभी कृषि भवन में उर्वरक समिति कि बैठक सम्पन्न

डोभी कृषि भवन में उर्वरक समिति कि बैठक सम्पन्न

डोभी।डोभी प्रखंड मुख्यालय के क़रीब में स्थित कृषि भवन में उर्वरक समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उर्वरकों के वितरण, मूल्य नियंत्रण और व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर कई निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमेश्वर कुमार मेहता ने की। इसमें जिला परिषद सदस्य ललन कुमार चौधरी, आत्मा अध्यक्ष रामप्रवेश यादव सहित क्षेत्र के सभी पंजीकृत खाद दुकानदार उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 26 खाद दुकानों का पंजीकरण है। तीन खाद निरीक्षकों को सभी दुकानों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया। दुकानों पर फर्म का नाम, रेट चार्ट तथा उपलब्ध खाद की सूची स्पष्ट रूप से चस्पा करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही सभी विक्रेताओं को पास मशीन से ही खाद का वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। यूरिया के प्रति पैकेट की कीमत ₹266.50 निर्धारित की गई है। किसानों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा। थोक विक्रेता द्वारा खुदरा विक्रेताओं पर किसी प्रकार का दबाव या जबरन बिक्री की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि इफको बाजार बंद होने के बावजूद प्रखंड में खाद की कोई किल्लत नहीं हुई है। खाद कि कालाबाजारी रोकने हेतु सख्त निगरानी की जाएगी तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। बैठक का उद्देश्य खाद वितरण में पारदर्शिता एवं किसानों को लाभ पहुंचाना था।

Most Popular

error: Content is protected !!