Saturday, March 14, 2026
HomeBiharखेत पटवन करते समय बिजली का करंट लगने से युवक की मौत।

खेत पटवन करते समय बिजली का करंट लगने से युवक की मौत।

बीते रात 11 बजे की घटना, पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


*मृतक के पहचान रविकांत कुमार उम्र 27 वर्ष पिता प्रसिद्ध यादव के रूप में हुआ।*

*पूरे गांव में मातम का माहौल, परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल।*


बेलागंज।बेलागंज थाना अंतर्गत प्रेम बिगहा में पटवन कर रहे एक युवक का बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के पहचान प्रेम बिगहा निवासी प्रसिद्ध यादव के पुत्र रविकांत कुमार उम्र 27 वर्ष के रूप में हुआ है। मामला बीते रात 11 बजे की है। जहां प्रेम बिगहा निवासी रविकांत कुमार बीते रात 7 बजे खेत का पटवन के लिए निकले थे। लेकिन ज्यादा समय बीत जाने के बाद जब घर नहीं लौटे तो उनके परिजन खेत पर जाकर देखा तो बिजली के करंट से अचेत पड़े थे। ग्रामीण के सहयोग से आनन फानन में सीएससी बेलागंज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता प्रसिद्ध यादव ने बताया कि जब हम जाकर  खेत पर देखे तो यह अचेत अवस्था में पड़ा था। आनन फानन में हमने सीएससी केंद्र लाया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। उसके बाद हमने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। थाना ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया। वहीं थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस व्यक्ति को रात को 11 बजे मौत हो गई थी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देखने से यह प्रतीत होता है कि उनकी मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिली है। लिखित आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!