Friday, March 13, 2026
HomeBiharगयाजी में रबर डैम से अज्ञात युवती का शव बरामद

गयाजी में रबर डैम से अज्ञात युवती का शव बरामद

गया जिले में फल्गु नदी के रबर डैम से रविवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, पितृपक्ष मेला को लेकर चल रहे सफाई कार्य के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि परिजन या कोई पहचान करने वाला सामने आ सके। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!