Home Bihar आज पटना के रुकनपुरा स्थित नसीब स्पोर्ट्स अकैडमी में तीसरा तीन दिवसीय पटना जिला  अंतर विद्यालय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता 2025-  26 का उद्घाटन गुब्बारा उड़ाकर  संपन्न हुआ
Bihar

आज पटना के रुकनपुरा स्थित नसीब स्पोर्ट्स अकैडमी में तीसरा तीन दिवसीय पटना जिला  अंतर विद्यालय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता 2025-  26 का उद्घाटन गुब्बारा उड़ाकर  संपन्न हुआ

Share
Share

पटना।सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ पटना के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय तृतीय पटना जिला अंतर विद्यालय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता 2025 -26   में अंडर 14 आयु  के बालक वर्ग में होली विजन इंटरनेशनल स्कूल पटना सिटी, इलस्ट्रियस पब्लिक स्कूल, संत करेंस कॉलेजिएट स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि अंडर 14 के बालिका वर्ग में ईसान इंटरनेशनल  गर्ल्स स्कूल ने सेंट जेम्स कॉन्वेंट को 3-0 से हराकर जबकि ईस्ट एंड वेस्ट हाई स्कूल इलस्ट्रियस पब्लिक स्कूल को 3- 1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुके हैं। जबकि अंदर 17 बालक वर्ग में श्री राम सेंटिनल स्कूल वी दिल्ली पब्लिक स्कूल सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। अंदर 12 के बालक वर्ष में आईजीपी स्कूल दानापुर ब हाई स्कूल को 3- 0 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।
          आज पटना के रुकनपुरा स्थित नसीब स्पोर्ट्स अकैडमी में तीसरा तीन दिवसीय पटना जिला  अंतर विद्यालय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता 2025-  26 का उद्घाटन गुब्बारा उड़ाकर  संपन्न हुआ।
  उद्घाटनकर्ता के रूप में मुख्य अतिथि श्री रत्नेश कुशवाहा( प्रदेश मंत्री बिहार भाजपा ), श्री सोनू कुशवाहा ( जिला अध्यक्ष नालंदा RLM), समाजसेवी डॉ स्मृति पासवान, असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती मिताली, सॉफ्ट टेनिस बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार, सॉफ्ट टेनिस बिहार के उपाध्यक्ष आलोक आजाद , अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और पटना के महासचिव रवि मेहता एव सभी नन्हे खिलाड़ी रहे। सभी मिलकर  उद्घाटन समारोह को सफल बनाया । मुख्य अतिथि ने खेल को बढ़ावा देने की बात कही और बिहार में खेल की लोकप्रियता को ज़्यादा से ज़्यादा विकसित करने की बात कही । सोनू कुशवाहा ने सरकार के खेल नीति को बेहतर बता कर छोटे छोटे खेलों को ज़्यादा से ज़्यादा सुविधा देने की बात कही । बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और पुरे बिहार राज्य में ज़्यादा से ज़्यादा प्रतियोगिता कराने के लिए सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ बिहार पुरी लगन से अपना काम करेगी ताकि खिलाड़ियों को ज़्यादा से ज़्यादा मैच खेलने का मौक़ा मिले । श्री आलोक आज़ाद ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक मात्र खेल ऐसा माध्यम है जिसमे बच्चों के मानसिक और शारीरिक क्षमता को निखार देती है । पटना के सचिव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि सॉफ्ट टेनिस पुरी तरह से ट्रिक और टेक्निक का खेल है । श्री मेहता ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में कुल 15 विद्यालयो से लगभग 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमे बेहतर खिलाड़ियों को इसी माह में होने वाली जिला स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में चुनकर खेलने का अवसर मिलेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!