Saturday, March 7, 2026
HomeBiharमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण पर कार्यकर्ताओं में जश्न, खूब बंटी मिठाइयां।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण पर कार्यकर्ताओं में जश्न, खूब बंटी मिठाइयां।

बेलागंज। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10 वीं बार पटना में नीतीश कुमार ने शपथ लिया प्रखंड कार्यालय में जश्न शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाते हुए मिठाई बांटी और नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए। जदयू जिला मीडिया प्रभारी रविशंकर कुमार ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि य़ह जीत नीतीश मोदी के कार्यकाल की है जिसके लिए बूथ स्तर से लेकर सभी शीर्षस्थ नेताओं के मेहनत का परिणाम है। इस बार बिहार विकास के कार्यो के अलावा औद्योगिक क्रांति के लिए जाना जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के जनता जिस प्रकार से जनादेश दिया है वह बड़ी जिम्मेदारी का एहसास कराता है जिस पर हमारी सरकार पूर्ण रूप से खरा उतरेगी। नीतीश कुमार वैश्विक पहचान ही कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इस दौरान जदयू अध्यक्ष संजय कुमार जयप्रकाश कुशवाहा विजय शर्मा राजबल्लभ प्रसाद मनोज मालाकार निर्भय चंद्रवंशी कमलेश त्रिपाठी धर्मपाल सिंह स्नोज कुमार शशि वर्मा रामरूप चौधरी सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!