वजीरगंज|वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवां बाजार में बीते शनिवार की देर रात लगभग एक बजे चोरों ने दो ज्वेलर्स दुकानों में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सूचना मिलने के बाद उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा लेकर भागने में सफल रहे। पीड़ित दुकानदार मदन साव एवं लाल बाबु ने बताया कि रात को मदन वस्त्रालय एवं ज्वेलर्स तथा लाल बाबू क्लौथ स्टोर एण्ड ज्वेलर्स में चोरी करने के लिये दुकान के पीछे से चोर अपने साथ लाये बांस के सीढ़ी से छत पर चढ़ गये, जिसके बाद उन्होंने दो सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर फेंक दिया तथा चोरी के लिये सेंधमारी में जुट गये, इसी दरम्यान आवाज सुनकर निकट में किराये के कमरे में रहने वाले शिक्षक ने चोरों होने के एहसास से फोनकर हमें सूचना दी और हमने तुरंत इसकी सूचना टीओपी बल को फोन करके दी, जिसके बाद गश्ती कर रहे बल मौके पर पहुंच गए तथा चोरों को पकड़ने का प्र्रयास किया, जिसके बाद चोर पीछे पईन के रास्ते भाग गए। मेरे दुकान में पहले भी चोरी हो चुकि है तथा कुछ माह पहले बाजार में एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी हुई थी, सूचना मिलने के बाद पुलिस की तत्परता ने इस घटना को टाल दिया। मदन साव ने कहा कि मैं व्यापारिक संघ का अध्यक्ष भी हूँ तथा पुलिस की ऐसी सक्रियता पर धन्यवाद देता हँू। तरवां में चोरी का प्रयास और उसे पुलिस की सक्रियता से टलना पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि पुलिस को अगर सूचना मिलती है तो तुरंत सक्रिय होकर मौके पर पहुंचते हैं, इस घटना में शामिल चोरों के गिरोह को पकड़ने के लिये पूरी तरह से जांच की जाएगी उद्भेदन कर गिरफ्तारी के प्रयास में भी पुलिस जुटी हुई है।












