प्रवेश परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
वजीरगंज। सिमुलतल्ला विद्यालय में प्रवेश परीक्षा पास करने वाले तीन विद्यार्थियों को वजीरगंज में सम्मानित किया गया। आवासीय नवोदित विद्यालय के कक्षा 5वीं के तीन विद्यार्थीयों ने देश के प्रसिद्ध आवासीय विद्यालय सिमुलतल्ला में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा पास की है। जिसके उपरांत गुरूवार को विद्यालय प्रबंधन ने तीनों विद्यार्थीयों को सम्मानित किया। सम्मानित विद्यार्थी अंकित कुमार, हिया कुमारी एवं प्राची सुमन ने कहा कि शिक्षकों के सहयोग से सफलता मिली है, हमने उनके निर्देशानुसार पढ़ाई की है। विद्यालय निदेशक रामाश्रय सिंह ने कहा कि कुल सात बच्चों ने पहली बार सिमुलतल्ला प्रवेश परीक्षा दी थी, जिसमें से तीन बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। तीनों बच्चे साधारण परिवार से हैं और पढ़ाई में अव्वल रहते हैं, इनकी सफलता ने गुरूजनों सहीत इनके माता – पिता का भी सम्मान बढ़ा है।












