बेलागंज।नेशनल हाईवे पर चाकंद स्टेशन पर अवैध रूप से टेम्पो पार्किंग कर जाम लगाने वाले टेम्पो चालकों पर चाकंद थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 टेम्पो चालकों के खिलाफ चलान काटा गया है। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि स्टेशन बाजार में टेम्पो चालकों द्वारा यत्र तत्र अवैध रूप से टेम्पो स्टैंड कर जाम लगाया जा रहा था। जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय लोगों द्वारा किया गया था। उक्त मामले को लेकर कई बार टेम्पो चालकों को हिदायत भी दी गई थी। मगर कोई प्रभाव पड़ते नहीं देखकर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 6 टेम्पो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चलान काटा गया। पुलिस के इस कार्रवाई से टेम्पो चालकों में हड़कंप है और पुलिस के कार्रवाई के बाद लोगों को जाम से भी निजात मिला है।












