Saturday, March 21, 2026
HomeBiharनंदवंशी चेतना मंच ने वजीरगंज ने धूमधाम से मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर...

नंदवंशी चेतना मंच ने वजीरगंज ने धूमधाम से मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर 102वीं जयंती

अपने हक और अधिकार  के  लिये  शिक्षा जरूरी -शंभू  शरण  शर्मा

वजीरगंज।नंदवंशी चेतना मंच वजीरगंज के बैनर तले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती मंगलवार को स्थानीय गौरी मेमोरियल आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में पूर्व मुखिया शंभू शरण शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
जयंती समारोह में उपस्थित नंदवंशी नाई समाज के लोगो ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप  प्रज्जवलित किय़ा और इनके जीवन चरित्र पर चर्चा करते हुए इनके द्वारा बताए गये सत्मार्ग पर चलने का शपथ ली।
समारोह में उपस्थित नंदवंशी समाज के लोगो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया शंभू शरण शर्मा ने कहा कि आज़ आजादी के सात दशक  बाद भी हमारा समाज आबादी के अधिकांश परिवार निम्न स्तर की जिंदगी जीने को विवश है ,जिसका मुख्य कारण है शिक्षा की कमी।आज़ पूरे बिहार में नंदवंशी नाई समाज की जनसंख्या 25 लाख से भी अधिक है लेकिन इतनी आबादी के बाद भी राजनीतिक क्षेत्र में हमारी भागीदारी शून्य है ,जबकि अन्य जाति के कम आबादी के बावजूद सत्ता में कायम है।उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिये शिक्षा  को हथियार बनाए और सरकारी सेवा और सत्ता हासिल करें तभी हमारे नाई समाज का उत्थान हो सकेगा।
जयंती समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोक गायक मिथलेश शर्मा ,अमरेश शर्मा  योगेन्द्र शर्मा एवं उनकी संगीत मंडली के द्वारा
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी  व सामाजिक कुरीति  के गीत-संगीत  की प्रस्तुति कर समाज के लोगो को जागरूक किय़ा गया।
इस मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष पवन नंदवंशी  ,डॉ॰ राजीव शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा  ,मिथलेश नंदवंशी ,प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ विद्या सागर ,कार्यकारी अध्यक्ष राजेश नंदवंशी ,अर्चना कुमारी ,श्याम किशोर शर्मा ,डॉ॰ सुधांशु रंजन ,दीपक कुमार जॉनी ,प्रभात कुमार ,रमण कुमार ,आंनद कुमार मंटू ,मृत्युंजय शर्मा ,शौरभ कुमार सन्नी ,गौतन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में नंदवंशी समाज के महिला-पुरुष मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!