गयाजी।गया पुलिस द्वारा शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो चारपहिया वाहनों से कुल 372 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई में कुल 786 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। छापेमारी फतेहपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ और गोहरा सौजाना के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है। राहुल कुमार, पिता विनय कुमार, निवासी महादेव बिगहा, खिजरसराय, जिला गया, विजय कुमार, पिता रामगरीब रविदास, निवासी रोसाइया, बरही, जिला हजारीबाग, अमर कुमार सिंह, पिता संतोष सिंह, निवासी पड़रिया, चौपारण, जिला हजारीबाग। इस पूरी कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक मो. हावील और अजय कुमार सिंह, सिपाही गौतम कुमार तथा होमगार्ड प्रवीण कुमार, वरुण कुमार और सुनील कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस ने जब्त किए गए दोनों चारपहिया वाहन, शराब की खेप और गिरफ्तार कारोबारियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद थाना शेरघाटी को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।













