Monday, March 9, 2026
HomeBiharदेशी कट्टा, चोरी की बाइक व दो मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

देशी कट्टा, चोरी की बाइक व दो मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

बेलागंज। चाकंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकंद थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम देशिन बिगहा स्थित ॐ भट्ठा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार उर्फ रवि मांझी, पिता सुरेश मांझी उर्फ हाथी मांझी तथा दीपू कुमार, पिता दीनानाथ चौधरी, दोनों निवासी बिथो शरीफ, थाना चाकंद, जिला गया के रूप में की गई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात सामने आई है। चाकंद थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों किसी अन्य आपराधिक घटना में शामिल तो नहीं हैं। इस संबंध में चाकंद थाना में कांड संख्या 47/26 दिनांक 07 मार्च 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)ए, 26 और 35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय, गया में पेश करने के लिए भेज दिया है।

Most Popular

error: Content is protected !!