गया । मानपुर के एक निजी रिसॉर्ट में रविवार की संध्या 5 बजे से भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का बैठक गया जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आहुत किया गया।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन ने बैठक में उपस्थित स्थानीय पत्रकारों को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें मुख्यतः संगठन का विस्तार करना, संगठन से जुड़े लोगों को संगठन का पहचान पत्र देना, सभी पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराना, दो लाख तक स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना इत्यादि रहा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार भूषण ने अपने सम्बोधन में मानपुर के खोज न्यूज के पत्रकार अमित सिंह को अज्ञात नंबर से मिले धमकी को लेकर कहा कि हमसभी पत्रकार वरीय पुलिस अधीक्षक गयाजी से मिलकर धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। उन्होंने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने वालों को, पत्रकारों के विरुद्ध साजिश रचने वाले साजिशकर्ता को या किसी भी तरह की बदतमीजी करने वालों को बर्दास्त नहीं की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष की बातों का सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक स्वर में समर्थन किया।
इस अवसर पर मायानाथ न्यूज के संस्थापक तथा स्वाब संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी डॉ रामानुज महाराज, गया न्यूज के संचालक विवेक कुमार, संगठन के महासचिव दिलीप कुमार, विकास कुमार, रमेश कुमार, राजु कुमार, रविकांत पटेल, संदीप कुमार, चुनूं कुमार, चंदन कुमार इत्यादि पत्रकार गण उपस्थित रहे।












