बेलागंज।चाकंद बाजार स्थित चाकंद गढ़ के समीप एक निजी भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवा सामाजिक कार्यकर्ता संजीत कुमार पांडेय और पंचायत समिति सदस्या मंजू पांडेय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में चाकंद पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो सौ से अधिक छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर प्रखंड बीडीओ वेद प्रकाश, चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार, आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसपल एस नेयाजुद्दीन, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण सिंह, नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी एवं समाजसेवी संजू साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंचायत समिति सदस्या मंजू देवी और युवा सामाजिक कार्यकर्ता संजीत कुमार पांडेय द्वारा विद्यार्थियों को उत्साहित और प्रोत्साहित करने के लिए किया गया यह पहल सराहनीय है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम का बिनोद कुमार गुप्ता ने किया,कांशी प्रसाद यादव, रिटायर्ड शिक्षक बद्री प्रसाद, रामानुज सिंह, जदयू नेता चंद्र भूषण दास आदि लोगों ने भी संबोधित किया। मौके पर आशुतोष कुमार, रवि कुमार, सतीश कुमार, रामानंद प्रजापत, लव पांडेय, कुश पांडेय, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, गणमान्य एवं अभिभावक मौजूद थे।
मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
