Tuesday, April 14, 2026
HomeBiharवजीरगंज मेँ धूमधाम से मनाई गई  बाबा  साहब  डॉ॰ भीम राव आंबेडकर...

वजीरगंज मेँ धूमधाम से मनाई गई  बाबा  साहब  डॉ॰ भीम राव आंबेडकर क़ी जयंती

बाबा साहब क़ी जीवनी से युवा वर्ग को सीखने क़ी है जरूरत

वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार बाबा साहब डॉ0 भीम राव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
प्रखंड मुख्यालय परिसर में नगर पंचायत मुख्य पार्षद बालदेव दास एवं उपमुख्य पार्षद संजीत कुमार सहित अन्य वार्ड पार्षदों ने डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं पूर्व मुखिया शम्भुशरण शर्मा एवं पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन को देश व समाज के लिए अनुकरणीय बताया। अभय कुमार ने कहा मेरा प्रयास है कि अगले वर्ष उनके जन्म दिवस पर आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी एवं वृहद रूप से कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।वहीं दूसरी औऱ केदार नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  तरवां मेँ मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर प्रसाद उर्फ हप्पु यादव एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों ने बाबा साहब क़ी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किय़ा |मध्य विद्यालय दखिनगांव मेँ फोकल शिक्षक प्रभाकर कुमार के निर्देशन मेँ संविधान निर्माता डॉ॰ भीम राव आंबेडकर क़ी जयंती पर परिचर्चा का आयोजन किया गया ,जिसमें सीआईडी इंस्पेक्टर हीरा कुमार , सेवानिवृत प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार पथिक ,पत्रकार रीना शर्मा , रविभूषण सिन्हा ,शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने बाबा साहब क़ी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं इनकी जीवनी से युवा वर्ग को सीखने क़ी नसीहत दी | इसके अतिरिक्त ,केनार , पुरा ,भन्गौसा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों मेँ भी डॉ॰ भीमराव अम्बेकर क़ी जयंती मनाई गई |

Most Popular

error: Content is protected !!