चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना ….कभी अलविदा ना कहना..-प्रभाकर
-मध्य विद्यालय दखिनगांव मेँ 8वीं पास आउट बच्चों का दीक्षांत सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन
वजीरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय दखिनगांव में 8वीं पास करने वाले बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य एक शिक्षित नागरिक बनकर अपने माँ-बाप और गुरु का नाम रौशन करना है।
दूज रानी और सलोनी कुमारी को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपने माता-पिता और गुरु के सम्मान में कुछ अलग करने की शपथ ली। फोकल शिक्षक प्रभाकर कुमार ने बच्चों को “चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना …कभी अलविदा ना कहना…” गीत गाकर विदाई दी।
