Tuesday, April 14, 2026
HomeBiharडिवाइडर से टकराया अनियंत्रित चार पहिया वाहन, आधा दर्जन से ज्यादा लोग...

डिवाइडर से टकराया अनियंत्रित चार पहिया वाहन, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

बेलागंज। नेशनल हाईवे 22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के रिसौद मोड़ के समीप मंगलवार एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रहा एक चार पहिया वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर में जा टकराई। रफ़्तार इतना तेज था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। जबकि वाहन में सवार आधा दर्जन बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल वाहन से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए गया शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी जख्मी बारातियों में एक बुजुर्ग की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिनका इलाज गया में कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकंद थाना क्षेत्र के बारा गांव से बारात सीवान के लिए निकली थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर रिसौद मोड़ के समीप चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर में जा टकराई। हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। स्थानीय पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

Most Popular

error: Content is protected !!