Wednesday, April 22, 2026
HomeBiharजनगणना 2027 के लिये पर्यवेक्षकों व प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण किया...

जनगणना 2027 के लिये पर्यवेक्षकों व प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण किया गया प्रारंभ


गया जी (बिहार)-वजीरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय वजीरगंज में  नगर पंचायत वजीरगंज मे बुधवार को प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए पहले दिन 28 प्रगणक, सुपरवाइजरों को एक  बैच में 3 दिवसीय प्रशिक्षण क़ी शुरुआत क़ी गई | प्रशिक्षण में  मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार एवं विक्की कुमार 24 प्रगणकों और 4 सुपरवाइजरों को स्मार्ट एलईडी के माध्यम से दे रहे हैं। इसी क्रम में प्रखंड के श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वजीरगंज में भारत क़ी जनगणना 2027 के अवसर पर प्रखंड स्तरीय (ग्रामीण ) अंतर्गत नामित सभी  पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण  4 फेज  में अलग अलग बैच  वाइज  13 अप्रील से शुरू हुआ है जिसका समापन 24 अप्रील को किय़ा जाएगा | इस प्रशिक्षण में कुल  487 प्रशिक्षु  को प्रशिक्षण दिया जा हैं |जनगणना का स्वगणना अभियान  1 मई से 31 मई तक चलेगा | 2 मई से 31 मई  तक घर-घर जाकर प्रगणक जनगणना कार्य करेंगे। इन सभी कार्य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक चार्ज जनगणना अधिकारी के निर्देशन में किय़ा जा रहा है |इस मौके पर सभी प्रगणक शिक्षक ,पर्यवेक्षक शिक्षक सहित आई सेल व अन्य लोग मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!