Tuesday, April 28, 2026
HomeBiharजमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में आठ लोग घायलमेडिकल...

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में आठ लोग घायल
मेडिकल रेफर

वजीरगंज।प्रखंड के  पतेड़ मंगरावां पंचायत अंतर्गत् बसुआ गांव में रविवार की दोपहर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। जिसके बाद सभी का इलाज वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में करने के बाद सभी को गया मेडिकल रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे घायल धर्मेन्द्र यादव, नन्दकुमार यादव, सुनैना देवी, शीलू देवी, शुभम कुमार एवं काजल देवी ने बताया कि मेरे जमीन से दूसरा पक्ष जबरन रास्ता की मांग करता है, जिसके कारण विगत वर्ष भी झगड़ा हुआ था, रविवार को वे लोग उसी बात को लेकर अचानक हमला कर दिए। दूसरे पक्ष से रामजनम यादव एवं मनोज यादव घायल हैं। चिकित्सक डॉ सुमेश कुमार त्यागी ने बताया कि लगभग सभी के सिर में चोट है, उसके अलावे एक घायल महिला गर्भवती भी हैं तथा वृद्ध दंपति नन्दकुमार यादव एवं सुनैना देवी का रक्तश्राव अधिक हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर चिकित्सा के लिए गया मेडिकल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ितों से आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!