Monday, September 21, 2026
HomeBihar133वें “मन की बात” कार्यक्रम को किसान मोर्चा कार्यालय, बूथ संख्या200 में...

133वें “मन की बात” कार्यक्रम को किसान मोर्चा कार्यालय, बूथ संख्या200 में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ सुना गया: डॉ0 मनीष मिश्रा

गयाजी।देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदीजी द्वारा 133वें “मन की बात” कार्यक्रम को किसान मोर्चा कार्यालय, बूथ संख्या200 में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ सुना गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी प्रत्येक माह “मन की बात” के माध्यम से देशवासियों को प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं राष्ट्रहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करते हैं।प्रधानमंत्री जी ने इस बार भारतीय टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा देश के नवाचारों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत के वैज्ञानिक निरंतर नई-नई खोजों और तकनीकी विकास के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही भगवान गौतम बुद्ध  बुद्ध की जयंती के अवसर पर उनके शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रधानमंत्री जी ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों के कारीगरों द्वारा लकड़ी से निर्मित सुंदर एवं आकर्षक हस्तशिल्प वस्तुओं की भी सराहना की और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय डिजिटल जनगणना के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना से पारदर्शिता बढ़ेगी, योजनाओं का सही लाभ लोगों तक पहुँचेगा तथा प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।आगामी 9 मई को  रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती के संबंध में भी प्रधानमंत्री जी ने उनके साहित्य, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक संदेश राष्ट्र निर्माण में अत्यंत सहायक हैं। मन की बात सुनने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव अभिषेक कुमार शेखर कुमार सत्येंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता महेश यादव बबलू गुप्ता

Most Popular

error: Content is protected !!