Saturday, April 25, 2026
HomeBiharवजीरगंज में स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति पर बीईओ रेणु कुमारी का जताया...

वजीरगंज में स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति पर बीईओ रेणु कुमारी का जताया आभार

-सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं

-नियोजित शिक्षक संघ ने डीईओ से की भुगतान की मांग

-मई से मिलेगा बढ़ा वेतन

वजीरगंज । सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत नियमित एवं नियोजित शिक्षकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर वेतन भुगतान न होने से शिक्षकों के सामने घर खर्च, बच्चों की फीस और ईएमआई की समस्या खड़ी हो गई है।   
नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार एवं मीडिया प्रभारी प्रभाकर कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से अविलंब वेतन भुगतान की मांग की है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से शिक्षक मानसिक तनाव में हैं। समय पर भुगतान हो ताकि शिक्षकों को आर्थिक तंगी से बचाया जा सके।   
दूसरी ओर, वजीरगंज प्रखंड में नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति के तहत स्नातक ग्रेड में पदोन्नति मिलने पर शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी के प्रति आभार प्रकट किया है। 
नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बहुत जल्द नियोजित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड पे लागू कर दिया जाएगा। मई माह से बढ़ा हुआ वेतन मिलने लगेगा और बकाया एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।  
नियोजित शिक्षक संघ के राकेश कुमार, राजीव कुमार, मिथलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रंजय कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने कहा कि बीईओ रेणु कुमारी के प्रयास से वर्षों से लंबित प्रोन्नति का मामला सुलझा है। इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है। 
शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि वेतन भुगतान व ग्रेड पे लागू होने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को भी बल मिलेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!