Thursday, April 30, 2026
HomeBiharमध्य विद्यालय दखिनगांव  में चार विषयों पर प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग

मध्य विद्यालय दखिनगांव  में चार विषयों पर प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग

बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच 

वजीरगंज।प्रखंड के  
मध्य विद्यालय दखिनगांव में मंगलवार को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत चार विषयों पर शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार के नेतृत्व, फोकल शिक्षक प्रभाकर कुमार के निर्देशन तथा सुगमकर्ता शिक्षिका ज्योत्सना शाही के सहयोग से छात्र-छात्राओं ने मॉडल, चार्ट व प्रयोग के माध्यम से अपनी समझ प्रस्तुत की। 
‘कौन बनेगा पोषण एक्सपर्ट’ थीम पर बच्चों ने स्थानीय अनाज, दाल व हरी सब्जियों से संतुलित थाली तैयार कर प्रोटीन, विटामिन व आयरन की जानकारी दी। ‘मेरा फसल मेरी पहचान’ प्रोजेक्ट में मिट्टी जांच, बीज अंकुरण व जैविक खाद के प्रयोग कर कृषि को विज्ञान से जोड़ा गया। 
‘परिमेय संख्याओं को जानो’ गतिविधि में संख्या रेखा व फ्लैश कार्ड से जोड़-घटाव व दैनिक जीवन में उपयोग समझाया गया। वहीं ‘विज्ञान की दुनिया’ में बच्चों ने चुंबक, प्रकाश व हवा के दाब पर मॉडल बनाकर वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल तरीके से प्रस्तुत किया। 
प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने कहा कि एनईपी-2020 के तहत प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से बच्चों में रटने की जगह समझने व करके सीखने की प्रवृत्ति विकसित हो रही है। विद्यालय में इस तरह के नवाचार आगे भी जारी रहेंगे।

Most Popular

error: Content is protected !!