Monday, May 4, 2026
HomeBiharविधायक वीरेन्द्र सिंह ने स्कूल भवन, मुख्य द्वार व ओपन जिम का...

विधायक वीरेन्द्र सिंह ने स्कूल भवन, मुख्य द्वार व ओपन जिम का किया उद्घाटन

वजीरगंज।वजीरगंज में रविवार को विधायक वीरेन्द्र सिंह ने एक के बाद एक कई विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। विधायक ने विद्यालय भवन, प्रखंड सह अंचल कार्यालय मुख्य द्वार तथा ओपन जिम का उद्घाटन किया और पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। 
सबसे पहले विधायक ने प्राथमिक विद्यालय के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद पुनावां में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विधायक ने नव निर्मित मुख्य द्वार का फीता काटा। फिर मुख्यालय परिसर में बनाए गए खुला व्यायामशाला यानी ओपन जिम का उद्घाटन किया। अंत में प्राथमिक विद्यालय बभंडीह में नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। 
इस मौके पर विधायक वीरेन्द्र सिंह ने कहा क़ि  मुख्य द्वार प्रखंड की पहचान बनाने के साथ सुरक्षा का कार्य करेगा। वहीं ओपन जिम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
बीडीओ प्रभाकर सिंह ने बताया कि मुख्य द्वार का निर्माण षष्टम राज्य वित्त आयोग की योजना मद से किया गया है। इसकी प्राक्कलित राशि 7 लाख 25 हजार 800 रुपये है। 
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी, उप प्रमुख जनार्दन पासवान, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, जिप सदस्य छोटू दास, जनगणना एवं योजना तथा निर्वाचन प्रभारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, पंसस, भाजपा नेता, कार्यकर्ता व कर्मचारी मौजूद रहे। 
उद्घाटन के बाद विधायक ने प्रखंड मुख्यालय परिसर का भ्रमण किया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Most Popular

error: Content is protected !!