Friday, May 15, 2026
HomeBiharगया पटना रेलखंड पर बेला स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर युवक...

गया पटना रेलखंड पर बेला स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मृतक कोंच थाना क्षेत्र का निवासी।

बेलागंज।गया-पटना रेलखंड पर बेला स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान कोंच थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी अनिल कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अमरकांत कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव की तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान सुनिश्चित की। प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!