बेलागंज।रात में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. यह दुखद हादसा बिहार के गया-पटना NH-22 पर बेलागंज इलाके के पास हुआ है, जहाँ पीड़ित सड़क पार कर रहा था और अज्ञात बाइक सवार उसे टक्कर मार दी टक्कर इतना जोरदार था कि उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
गुस्साए भीड़ ने बाइक सवार युवक को धर दबोचा,सूचना मिलने पर नजदीकी बेलागंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का काम करने लगे। मृत युवक की पहचान रामजन्म यादव नेउरी गांव का बताया जा रहा हैं,फिलहाल अभी सड़क जाम हैं और जनता उग्र हैं और प्रशासन लगातार भीड़ को काबू करने की कोशिश कर रही हैं।
