Tuesday, May 19, 2026
HomeBiharएएसपी संजय कुमार ने बेलागंज थाना का निरीक्षण आईओ में हड़कंप

एएसपी संजय कुमार ने बेलागंज थाना का निरीक्षण आईओ में हड़कंप

बेलागंज। एएसपी संजय कुमार ने’मिशन अनुसंधान के तहत सोमवार को बेलागंज थाने में लंबित कांडों की क्रमवार समीक्षा की।समीक्षा के क्रम में एएसपी ने क्षेत्र में हत्या,डकैती,लूट,छिनतई और अन्य गंभीर लंबित अपराधों में संलिप्त फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तुरंत सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दी। एएसपी ने समीक्षा के दौरान फरार अपराधियों के विरुद्ध वारंट और कुर्की जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने लंबित कांडों के सभी बिंदुओं पर यथोचित कारवाई करने का निर्देश देते हुए जल्दी से जल्दी कांडों का निष्पादन करने को कहा। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर राम वचन राम,थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान, सहित आधा दर्जनों आईओ उपस्थित रहें

Most Popular

error: Content is protected !!