Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharABVP की संघर्षशील पहल को मिली ऐतिहासिक सफलता: गया कॉलेज में BLIS...

ABVP की संघर्षशील पहल को मिली ऐतिहासिक सफलता: गया कॉलेज में BLIS पाठ्यक्रम के नामांकन शुल्क में ₹2000 की कटौती, छात्रों को बड़ी राहत

गयाजी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गया कॉलेज, गया इकाई द्वारा चलाए गए सशक्त और जनहितैषी प्रयास के फलस्वरूप बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (BLIS) पाठ्यक्रम के नामांकन शुल्क में कटौती की गई है। पूर्व में जहाँ यह शुल्क ₹25,000 निर्धारित था, वहीं अब छात्र हित में इसे घटाकर ₹23,000 कर दिया गया है। इस निर्णय से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा, जो उच्च शिक्षा के इस महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम में नामांकन लेने के इच्छुक हैं।

ABVP का यह संघर्ष सिर्फ फीस की कटौती नहीं, बल्कि छात्र हितों के लिए प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

छात्रों के आर्थिक बोझ को देखते हुए ABVP गया इकाई ने लगातार कॉलेज प्रशासन से संवाद स्थापित किया और यह सुनिश्चित किया कि शिक्षा का यह पाठ्यक्रम केवल चुनिंदा लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के हर वर्ग के छात्र इसे सुलभ रूप से प्राप्त कर सकें।

गया महानगर मंत्री विनायक कुमार ने इस ऐतिहासिक सफलता पर कहा ABVP केवल नारेबाज़ी का संगठन नहीं, यह एक आंदोलन है – छात्र के हक़ की आवाज़ है। BLIS पाठ्यक्रम के नामांकन शुल्क को लेकर जब हमें जानकारी मिली, तो हमने छात्रों के साथ मिलकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कई दौर की बातचीत और सतत प्रयास के बाद आज हम यह कह सकते हैं कि छात्र शक्ति की जीत हुई है। यह हर उस विद्यार्थी के लिए राहत की खबर है जो सीमित संसाधनों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखता है।

ABVP इकाई उपाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा यह केवल फीस में कटौती नहीं है, यह छात्रहित के लिए एक वैचारिक विजय है। हमें खुशी है कि हमारे लगातार दबाव, संवाद और संगठनात्मक एकजुटता का परिणाम सकारात्मक निकला। यह संघर्ष उन सभी छात्रों को समर्पित है जो कभी बोल नहीं पाते लेकिन उम्मीद रखते हैं कि कोई उनकी आवाज़ बनेगा. ABVP वही आवाज़ है।

गया कॉलेज के BLIS पाठ्यक्रम में नामांकन के इच्छुक कई छात्रों ने ABVP के इस प्रयास की सराहना की है। छात्रों का कहना है कि इस फीस कटौती से उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने में बड़ी सहायता मिलेगी। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए यह कदम एक वरदान की तरह है।

यह सफलता ABVP के उस स्थायी सिद्धांत को और मजबूती प्रदान करती है, जिसके अनुसार शिक्षा केवल सुविधा संपन्न वर्गों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की नींव है, जो हर छात्र का अधिकार है। गया कॉलेज, मगध विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाला एक प्रमुख संस्थान है, और इस

Most Popular

error: Content is protected !!