Saturday, March 14, 2026
HomeBiharवजीरगंज में आंचल जीविका महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति द्वारा वार्षिक आम...

वजीरगंज में आंचल जीविका महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति द्वारा वार्षिक आम का आयोजन किया गया

वजीरगंज। आंचल जीविका महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति द्वारा वार्षिक आम का आयोजन किया गया। आम सभा में समिति की प्रतिनिधि जीविका दीदियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों की जानकारी दी गई तथा वर्तमान वर्ष की कार्ययोजना के विषय में बताया गया। सहकारी समिति अध्यक्ष द्वारा समुदायिक संगठनों के माध्यम से विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों में लगी जीविका दीदियों  जानकारी दी। साथ ही गत वर्ष सामुदायिक सगठनों को उपलब्ध कराये गए ऋण, सामुदायिक सेवा प्रदाताओं एवं अन्य लोगों को कराये गए प्रशिक्षण की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट सहित जिला टीम ने भाग लिया। जिला परियोजना प्रबंधक ने दीदियों को संबोधित करते हुए कहा आप जीविकोपार्जन गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश करें। प्रशिक्षण एवं समूह से प्राप्त ऋण से स्वरोजगार करें।  हर प्रखंड में जीविका दीदियों को दीदी का सिलाई केंद्र के माध्यम से जोड़ कर बच्चों के पोषक बनाने का कार्य दिया जा रहा है, जो सिलाई जानते हैं जरूर इससे जुड़े। निश्चिंत रहें जीविका आपकी प्रगति के लिए कार्य करता रहा है, आगे भी करेगा। बस आप लोग आगे बढ़ने का हौसला ररखिये। अन्य प्रबंधकों ने भी इस अवसर पर उनके समक्ष अपने विचार  रखे। कार्यक्रम में समित की अध्यक्ष गीता देवी एवं अन्य जीविका दीदियों के अलावा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट, जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी राम सिंह एवं अन्य परियोजना कर्मी मौजूदज थे।

Most Popular

error: Content is protected !!