दर्शन मात्र से भक्तो की सभी मुरादें पुरी करते है लाइनेश्वर महादेव शिव मंदिर में स्थापित शिव लिंग
-निःसंतान दंपति की मनोकामना पूर्ण करते है हंसराज पर्वत पर स्थापित विशाल शिवलिंग
वजीरगंज (गया )सावन माह शुरू होते ही वजीरगंज प्रखण्ड कॆ विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ के साथ पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया है ।यूँ तो शिव मंदिरों में छिटपुट सालों भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है लेकिन सावन माह कॆ दिन भगवान भोले के जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ लगी रहती है।
‘बम-बम भोले’ के जयकारे से वजीरगंज कॆ सभी शिव मंदिरो क़ा वातावरण भक्तिमय हो गया है । वजीरगंज बाज़ार कॆ मुक्ता कम्पलेक्स स्थित बुढ़वा महादेव पंच शिव मन्दिर , पैरू साव शिव मन्दिर , विशुनपुर कॆ हंसराज पहाड़ी पर स्थित हंसराज पर्वत शिव मन्दिर , पुरा हाल्ट से पूरब लाईनेश्वर महादेव शिव मन्दिर सहित प्रखण्ड कॆ कुर्किहार , तरवां , केनार , कारीसोवा , मीरगंज , नौडीहा, घुरियावा , पुनावा , एरू , सहिया , दखिनगाँव आदि गाँवों कॆ शिव मंदिरो में सावन शुरू होते ही महिला पुरूष शिव भक्तो में खासकर नवयुवतियों की ज्यादा देखी जा रही है । सुबह से लेकर शाम तक महिला पुरूष श्रद्धालुओ की भीड़ बेलपत्र कॆ साथ जलाभिषेक करने के लिए उमड़ पड़ी है ।सावन के पहला दिन भगवान भोले पर जलाभिषेक कर रही आकांक्षी , साक्षी , नीलम , पुजा ‘, खुशबू , नेहा, निर्मला आदि नवयुवतियों ने बताया कि भगवान शिव की कृपा सावन माह में भक्तो पर ज्यादा बनीं रहती है ।हमलोग भगवान शिव से यही कामना करते कि हमलोगों कॆ सपरिवार जीवन में सदा सुख शांति एवं समृद्धि आती रहे । कुल मिलाकर सावन शुरू होते ही प्रथम दिन जय जय भोले की गूंज से वजीरगंज क्षेत्र कॆ सभी शिव मंदिरों में पुरा वातावरण भक्तिमय रहा । सावन माह में वजीरगंज क्षेत्र कॆ कई मंदिरों में शिव शृंगार एवं भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया जाता है।वजीरगंज कॆ पुरा हॉल्ट कॆ पूरब रेलवे लाईन कॆ किनारे स्थित लाइनेश्वर महादेव शिव मंदिर एवं विशुनपुर पंचायत कॆ हंसराज पहाड़ी पर हंसराज पर्वत शिव मंदिर में पहली सोमवारी को विशेष शिव श्रृंगार तथा भजन कीर्तन क़ा आयोजन किया जाता है एवं सावन पूर्णिमा कॆ दिन इन दोनों शिव मंदिरों में विशेष अनुष्ठान कॆ साथ मेला लगता है । दूर दूर कॆ श्रद्धालु अपना अपना मनोकामना पूर्ण होने कॆ बाद हवन अनुष्ठान करने सावन कॆ पूर्णिमा कॆ दिन आते हैं ।
लाइनेश्वर महादेव शिव मंदिर :-वजीरगंज कॆ पुरा हॉल्ट कॆ पूरब स्थित लाइनेश्वर महादेव शिव मंदिर कॆ निराकार शिव लिंग कॆ दर्शन मात्र से भक्तो की सभी मुरादें पुरी होती है । जिन भक्तो की मनचाही मनोकामना पूर्ण होती हैं वे अपने सपरिवार पूर्णिमा कॆ दिन विशेष हवन अनुष्ठान करते हैं ।वजीरगंज प्रखण्ड कॆ पूरा गांव निवासी पवन कुमार सिंह एवं दखिनगांव निवासी पंकज कुमार संजय ने बताया कि हमलोग पति-पत्नि यहाँ कई सालों से अपनी मनोकामना पूर्ण होने कॆ बाद सावन के दिन पुजा अर्चना करते आ रहे हैं । शादी होने कॆ बाद हमलोग पति पत्नि अपनी मनोकामना भगवान भोले से इच्छा जाहिर की थी । भगवान भोले ने हमारी मनोकामना पुरा किये हैं । तभी से हमदोनों पति पत्नि की आस्था इनके प्रति बढ़ गई है ।
हंसराज पर्वत शिव मंदिर :-वजीरगंज कॆ विशुनपुर पंचायत कॆ हंसरा पहाड़ी पर स्थापित हंसराज पर्वत शिव मंदिर में स्थापित विशाल शिव लिंग कॆ दर्शन मात्र से निःसंतान दंपतियों की मनोकामना पूर्ण होती है। यहाँ आने वाले निःसंतान दंपतियों कॆ द्वारा सन्तान प्राप्ति कॆ बाद सावन पूर्णिमा कॆ दिन विशेष हवन अनुष्ठान करते हैं । विशुनपुर निवासी शंभू शरण सिंह बताते हैं कि हसरा गाँव कॆ एक निःसंतान दंपती द्वारा लगातार शिव लिंग पर जल चढ़ाकर सन्तान प्राप्ति की मांग की गई थी , लेकिन सन्तान प्राप्त नहीं होने कॆ कारण उक्त भक्त ने गुस्सा होकर शिव लिंग पर कुल्हाड़ी से तीन बार वार किया था । उसके बाद उस दंपति क़ो तीन संताने उत्पन्न हुई जिसका वंशज आज भी यहाँ निवास कर रहे हैं । इसी समय से लेकर आज तक निरन्तर सावन पूर्णिमा कॆ दिन यहाँ उमानाथ से जलभरकर सैकड़ों कांवरियों क़ा जत्था भोले बाबा कॆ शिव लिंग पर जल चढ़ाते आ रहे हैं ।फोटो :-हसराज पर्वत पर स्थापित शिवमंदिर मे शिवलिंग पर जलाभिशेक करते श्रद्धालु
