Saturday, August 22, 2026
HomeBiharचाकंद के देशीन बिगहा के समीप चाकंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1035...

चाकंद के देशीन बिगहा के समीप चाकंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1035 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन वाहन जब्त

बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के देशीन बिगहा गांव के समीप एक कैंपस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही एक पिकअप सहित तीन वाहन जब्त किया गया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते हीं शराब कारोबारी मौके से भागने में कामयाब हो गया। थानाध्यक्ष शिवम् कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ति में निकली थाना की एसआई स्वेता कुमारी को सूचना मिली कि देशीन बिगहा गांव के समीप एक बाउंड्रीनुमा स्थान पर भारी मात्रा में शराब रखा गया है।  सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस बल के जवानों के साथ बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। जहां से दो चारपहिया वाहन और एक पिकअप में लदा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष शिवम् ने बताया कि जब्त शराब को थाना लाकर गिनती की गई तो विभिन्न ब्रांड के 1035 लीटर विदेशी शराब पाया गया। जिसकी जब्ती सूची बनाते हुए मद्द निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं वाहन मालिक एवं मकान मालिक को चिन्हित कर उसके ऊपर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के इस कार्रवाई से शराब के धंधे से जुड़े कारोबरियों में हड़कंप का माहौल है। वहीं आम लोग चाकंद थानाध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब शिवम कुमार ने चाकंद थाना में पदभार ग्रहण किया है, अवैध शराब और सूखे नशे के कारोबारियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

Most Popular

error: Content is protected !!