Saturday, August 22, 2026
HomeBihar70 लीटर देशी शराब के साथ कार और बाइक जब्त, तस्कर फरार

70 लीटर देशी शराब के साथ कार और बाइक जब्त, तस्कर फरार

वजीरगंज।वजीरगंज पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 70 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम वजीरगंज बाजार से भिंडस की ओर गश्त पर निकली थी। कन्नौदी गांव के पास सामने से आ रही एक कार और एक बाइक पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों चालक वाहन सड़क पर छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले।संदेह होने पर पुलिस ने वाहनों की जांच की तो कार की डिक्की से 50 लीटर और मोटरसाइकिल पर बंधे झोले से 20 लीटर देशी शराब बरामद हुई। कुल 70 लीटर शराब जब्त की गई है।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने लाया है। वाहन नंबर के आधार पर मालिकों की पहचान की जा रही है। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Most Popular

error: Content is protected !!