Saturday, August 22, 2026
HomeBihar551 फीट लंबी कांवर लेकर श्यामनगर से निकले श्रद्धालु

551 फीट लंबी कांवर लेकर श्यामनगर से निकले श्रद्धालु

खिजरसराय। कुड़वा पंचायत के श्यामनगर गांव से शनिवार को 551 फीट लंबी कांवर यात्रा निकाली गई। भगवान भोलेनाथ के जयकारों और डीजे की धुन के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। कांवर यात्रा को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा।

यात्रा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह यात्रा लगातार चौथे वर्ष निकाली जा रही है। इसमें श्यामनगर के अलावा आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी शामिल हुए। श्रद्धालु फतुहा पहुंचकर गंगाजल भरेंगे और वहां से पैदल यात्रा करते हुए दनियावां, हुलासगंज, नई बाजार और कुड़वा होते हुए बनावर पहाड़ पहुंचेंगे। वहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!