Tuesday, June 30, 2026
HomeBiharचाकंद थाना की पुलिस ने किया एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार।

चाकंद थाना की पुलिस ने किया एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार।

बेलागंज।चाकंद थाना पुलिस ने अपहरण के  दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि चाकंद थाना कांड संख्या 95/26 दर्ज मामले के अभियुक्त गोलू कुमार (24 वर्ष), पिता राजू कहार, निवासी चाकंद गढ़, थाना चाकंद, जिला गया को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 140(3) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई तथा विधि सम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
चाकंद थानाध्यक्ष शिवम ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की नीति के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!