Tuesday, June 30, 2026
HomeBiharगया-पटना एनएच 22 पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, चमंडी मोड़ से टाही...

गया-पटना एनएच 22 पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, चमंडी मोड़ से टाही बिगहा तक सड़क किनारे हटाए गए कब्जे

बेलागंज।गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को चाकंद थाना क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान चमंडी मोड़ से टाही बिगहा मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, गुमटियां तथा अन्य अवरोधों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान चाकंद थाना पुलिस की निगरानी में प्रशासनिक टीम द्वारा चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले लोगों को पहले हटने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन की कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिले के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के कारण अक्सर यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह अभियान एक दिन की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में भी समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!