Thursday, March 5, 2026
HomeBiharशीत लहर का कहर जारी : पूर्वी चम्पारण में 24 दिसंबर तक...

शीत लहर का कहर जारी : पूर्वी चम्पारण में 24 दिसंबर तक सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान बंद

पूर्वी चम्पारण जिले में लगातार जारी ठंड और शीत लहर के चलते जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में अब तक कोई सुधार नहीं होने और तापमान सामान्य से काफी नीचे बने रहने के कारण बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पूर्व में 21 दिसंबर तक जारी शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध की अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन, पूर्वी चम्पारण के आदेशानुसार अब जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों दिनांक 24 दिसंबर 2025 तक पूर्णत : प्रतिबंधत रहेंगी । प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। वहीं ठंड एवं मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और हालात के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिया जाएंगे।

*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट*

Most Popular

error: Content is protected !!