बेलागंज। बेलागंज प्रखंड अंतर्गत चार पंचायतों में लगाए गए सहयोग शिविर में कुल 300 आवेदन आए। जिसमें कुछ आवेदनों को शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने तत्काल निष्पादन कर दिया गया। वहीं अन्य आवेदनों के जांच एवं निष्पादन के लिए संबंधित विभाग में स्थानांतरित किया गया। प्रखंड के क्रमशः बेल्हाड़ी, कोरियामा, पाई बिगहा और अकथू कचनपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जहां प्रखंड स्तरीय अधिकारियों क्रमशः बीडीओ संजय कुमार राय, सीओ सुधीर कुमार तिवारी, सीडीपीओ, ग्रामीण विकास पदाधिकारी स्मिता वर्मा सहित अलग अलग जगहों पर अलग अलग अधिकारी मौजूद रहे। जहां अकथू कचनपुर में कुल 20, बेल्हाड़ी में 15, पाई बिगहा में 115 और कोरियामा में 150आवेदन प्राप्त हुए। जहां लगभग आधी आवेदन का निष्पादन मौके पर हीं कर लिया गया। जबकि कुछ आवेदनों के जांच के उपरांत निष्पादन के लिए संबंधी अधिकारियों को स्थानांतरित गया। कार्यक्रम में दौरान मौके पर बेलागंज प्रखंड प्रमुख कांति देवी, सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद यादव, कोरियामा मुखिया मनोज कुमार शर्मा, बेल्हाड़ी मुखिया मुन्ना मालाकार, अकथू कचनपुर पंचायत की मुखिया सुषमा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता रंजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बेलागंज में चार पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, लगभग 300 जुटे फरियादी
