आयुष्मान कार्ड काउंटर पर सबसे ज्यादा भीड़
-ग्रामीणों ने ली योजनाओं का लाभ
वज़ीरगंज।वज़ीरगंज प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा पहुंचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।शिविर में आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, श्रम पंजीकरण, आधार सत्यापन, ई-केवाईसी की सेवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष्मान भारत कार्ड काउंटर पर सबसे अधिक भीड़ रही।प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवा देकर योजनाओं का लाभ सरलता से पहुंचाना है। ग्रामीणों ने पहल की सराहना की।
