गयाजी।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने आज ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गयाजी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी को गयाजी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर श्रीमद भागवत गीता ,अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 12 साल बेमिसाल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में अनेको कार्य देशहित में हुआ हैं भारत को वैश्विक पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया हैं ,आर्थिक संकट के बावजूद आत्मनिर्भर भारत योजना,जनधन योजना, उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत,डिजिटल इंडिया,स्टार्टअप योजनाओं से आमजन का जीवन बदला हैं। मोदी जी के नेतृत्व में आर्थिक सामाजिक, कूटनीति और सुरक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय उपलब्धि हासिल की हैं।सर्जिकल स्ट्राइक,आतंक के साथ साथ नक्सल पर अंतिम प्रहार कर हाशिये पर आ गया इसी उपलक्ष्य में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे आज स्वागत करने वाले में प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा,जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह, विजय कुमार मांझी,पूर्व संसद रामजी मांझी,हरि मांझी, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,संतोष ठाकुर,कमल सिन्हा,दीपक पाण्डेय,संतोष सिंह,अजय कुमार,शशि सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
