Thursday, June 18, 2026
HomeBiharजन कल्याण शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री, अधिकारियों को समय पर शिकायतें...

जन कल्याण शिविर में पहुंचे कृषि मंत्री, अधिकारियों को समय पर शिकायतें निपटाने का निर्देश


बेलागंज।प्रखंड कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर के समापन अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं गया जिला प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा बेलागंज पहुंचे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करने के उद्देश्य से जन कल्याण शिविर चला रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का निपटारा 15 से 30 दिनों के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी समस्या का समाधान एक माह के बाद भी नहीं होता है तो उसकी समीक्षा सरकार स्तर पर की जाएगी। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह प्रशासन बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जन कल्याण शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है।कार्यक्रम को स्थानीय विधायक मनोरमा देवी और प्रखंड प्रमुख कांति देवी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। मौके पर बीडीओ डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गजानन मेहता, थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!