Thursday, March 5, 2026
HomeBiharडॉ. सरिता सिंह ने एमयू पुस्तकालय को दान कीं महत्वपूर्ण पुस्तकें

डॉ. सरिता सिंह ने एमयू पुस्तकालय को दान कीं महत्वपूर्ण पुस्तकें

बोधगया।विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग की सेवानिवृत्त अंग्रेजी प्रोफ़ेसर डॉ. सरिता सिंह और उनकी पुत्री श्रीमती लावण्या सिंह ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही जी के माध्यम से मगध विश्वविद्यालय को अंग्रेजी और हिन्दी भाषा की कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भेंट कीं। ये पुस्तकें मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष  प्रो. जगदीश प्रसाद सिंह द्वारा रची गईं हैं।

जगदीश जी ने अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में उपन्यास, आलोचना, कहानी, लघु आदि अनेक विधाओं में रचना की। “द वाइट हॉर्स”, “द कर्फ्यू”, “द सैक्रेड फायर”, “सागर तट के सीप” आदि उनकी प्रसिद्ध कृतियां हैं। उनके साहित्यिक और शैक्षणिक योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. शाही जी ने जगदीश जी के रचनाकर्म को याद करते हुए उसे देश की महत्वपूर्ण विरासत बताया। कुलपति महोदय ने सरिता और  लावण्या जी को मगध विश्वविद्यालय को जगदीश जी की पुस्तकें भेंट करने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। मौके पर सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. आर. एस. जमुआर, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज कुमार, IQAC समन्वयक प्रो. मुकेश कुमार, हिन्दी विभाग के सहायक आचार्यगण डॉ. राकेश कुमार रंजन और डॉ. परम प्रकाश राय और परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रतिम दास भी मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!