Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharमेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं का दिखा उत्कृष्ट कला कृतियां

मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं का दिखा उत्कृष्ट कला कृतियां

सावन माह के उपलक्ष्य पर मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन – लियो क्लब छपरा टाउन

छपरा।सामाजिक संगठन लियो क्लब छपरा टाउन के द्वारा एस डी एस पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव के तहत मेहंदी प्रतियोगिता करायी गई। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार तान्या कुमारी को मिला, द्वितीय शानवी कुमारी, तथा तृतीय पुरस्कार रौनक कुमारी को मिली।

स्कूल के प्राचार्य डॉ राकेश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना था, बल्कि छात्राओं की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना भी रहा।इस प्रतियोगिता में विद्यालय की कई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी प्रतिभागियों को स्कूल की प्रबंधिका खुशबू सिंह जी ने सर्टिफिकेट, मैडल और कलम उपहार स्वरूप दिया।

लियो अध्यक्ष अमित सोनी ने कहा कि सभी छात्राओं ने अपनी कलात्मकता और पारंपरिक शैली का सुंदर प्रदर्शन करते हुए हाथों पर आकर्षक और विविध प्रकार की मेहंदी डिजाइनों को उकेरा।
कार्यक्रम की जानकारी लायन मनीष कुमार ने दिया।

आज के मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम में लायन अली अहमद,  लायन गोविंद सोनी, अमित सिंह, आशुतोष पाण्डेय, लियो राजनंदनी, लायन चंदन सिंह, लियो सुल्ताना प्रवीण आदि मौजूद रहे

Most Popular

error: Content is protected !!