Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharडॉ मनोविज्ञान विभाग द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन

डॉ मनोविज्ञान विभाग द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन

गयाजी।गया कॉलेज गया के मनोविज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को सीवी रमन सभागार में सत्र 2022-24 के लिए एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को विदाई दी।

कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय प्रोफेसर सतीश चंद्र, विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार, और अन्य शिक्षक गण जैसे डॉ. रामदेव प्रसाद, डॉ. मार्कण्डेय पांडेय, डॉ संध्या कुमारी, डॉ. विशाल यादव, और डॉ. हर्षवर्धन चौहान तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी श्री अमर कुमार और रूपा देवी मौजूद थे।

इस अवसर पर छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उनके योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सुंदर और यादगार तरीके से किया गया था। विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और उन्हें सम्मानित किया।

प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपके साथ गया कालेज का नाम हमेशा के लिए जुड़ गया है इसलिए आपकी उपलब्धि सदैव इस महाविद्यालय से जुडा रहेगा। विभागाध्यक्ष और सभी शिक्षकगण ने छात्र/छात्राओं का उज्वल भविष्य का कामना कियें।  कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया और सभी ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए एक दूसरे का आभार व्यक्त किया।

Most Popular

error: Content is protected !!